सुखी जीवन का रहस्य

एक महान संत हुआ करते थे जो अपना स्वयं का आश्रम बनाना चाहते थे जिसके लिए वो कई लोगो से मिलते थे l एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था l इसी  यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात एक साधारण सी कन्या विदुषी से हुई l विदुषी ने उनका स्वागत किया और संत से कुछ समय कुटिया में रुक कर आराम करने की याचना की l संत उनके मीठे व्यवहार से प्रसन्न हुए और उन्होंने उनका आग्रह स्वीकार किया l 

विदुषी ने संत को अपने हाथो का स्वादिष्ट भोज कराया l और उनके विश्राम के लिए खटिया पर एक दरी बिछा दी और खुद फर्श पर बिछा कर सो गई l विदुषी को सोते ही नींद आ गई l उसके चेहरे के भाव से पता चल रहा था कि विदुषी चैन की सुखद नींद ले रही हैं l उधर संत को खाट पर नींद नहीं आ रही थी l उन्हें मोटे नरम गद्दे की आदत थी जो उन्हें दान में मिला था l वो रात भर विदुषी के बारे में सोच रहे थे कि वो कैसे इस कठोर जमीन पर इतने चैन से सो सकती हैं l

सुखी जीवन का रहस्य -- हिंदी कहानी

दुसरे दिन सवेरा होते ही संत ने विदुषी से पूछा कि – तुम कैसे इस कठोर धरा पर इतने चैन से सो रही थी l तब उसने बड़ी सरलता से उत्तर दिया – हे गुरु देव ! मेरे लिए मेरी ये छोटी सी कुटिया एक महल के समान ही भव्य हैं, इसमें मेरे श्रम की महक हैं l अगर मुझे एक समय भी भोजन मिलता हैं तो मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूँ l जब दिन भर के कार्यों के बाद मैं इस धरा पर सोती हूँ तो मुझे माँ की गोद का आत्मीय अहसास होता हैं l मैं दिन भर के अपने सत्कर्मो का विचार करते हुए चैन की नींद सो जाती हूँ l मुझे अहसास भी नहीं होता कि मैं इस कठोर धरा पर हूँ l

  Click here

ह सब सुनकर संत जाने लगे l तब विदुषी ने पूछा – हे गुरुवर ! क्या मैं भी आपके साथ आश्रम के लिए धन एकत्र करने चल सकती हूँ ? तब संत ने विनम्रता से उत्तर दिया – बालिका ! तुमने जो मुझे आज ज्ञान दिया हैं उससे मुझे पता चला कि चित्त का सुख कहाँ हैं l अब मुझे किसी आश्रम की इच्छा नहीं रह गई l

यह कहकर संत वापस अपने देश लौट गये और एकत्र किया धन उन्होंने गरीबो में बाँट दिया और स्वयं एक कुटिया बनाकर रहने लगे l

शिक्षा : अतः संतुष्टि ही जीवन का मूल मंत्र हैं अगर इंसान में संतोष हैं तो कोई दुःख उसे तोड़ नहीं सकता l यही हैं जीवन का रहस्य l